Posts

Showing posts from June, 2017

खिड़की पर इक लड़की रहती थी

Image
by Laxmi Shankar Mishra उसे पता था आज वहां उसकी आखिरी रात है। कुल मिलाकर उसके पास अब सिर्फ 10 घंटे ही शेष बचे थे। हाथ में चाय की प्याली लिए वह फिर बालकनी में आ गया। नजरें फिर उसी खिड़की पर जा टिकीं। 10 दिन से हर रोज उसका ज्यादा वक्त बालकनी में उसी खिड़की को तकते बीता है।  उसे याद आया कि 10 रोज पहले जब वह यहां आया था, तो अचानक खिड़की पर यूं ही वह खूबसूरत चेहरा दिख गया था। अभी तो वह सामान भी ठीक से नहीं रख पाया था। पिट्ठू बैग तो पीछे पीठ पर ही लदा था। दो दिन सफर से शरीर बेहाल था। स्टेशन पर उतरा तो सोचा था कि जाकर भरपूर नींद लेगा।  पर, यहां तो नींद मानो जैसे गायब सी हो गई थी और शरीर दर्द जैसे छू मंतर। कोई जादू सा था ..खिड़की पर खड़ी उस लड़की में...। वह एकटक खड़ा उसे निहारता रहा था और अचानक दोनों की नजरें लड़ गई थीं। शायद अभी वह नहाकर अपने कमरे में आई थी। उसके गीले बालों से कुछ बूंदें गालों तक टपक कर आ रही थीं।  कुछ लटें गालों पर चिपकी हुई थीं और उसने टावेल को हाथ में पकड़ रखा था। नजरें मिलीं थीं तो वो थोड़ा सकपकाई थी। बिस्तर पर पड़े दु...

तुम्हें विरासत में बहुत कुछ मिला है विराट, उसे यूं जाया न करो

Image
by Laxmi Shankar Mishra प्यारे विराट, तुम आक्रामक हो...दुनिया के बेस्ट बैट्समैन हो...तुम्हारी बैटिंग की दीवानी पूरी दुनिया है. ...तुम हर गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकते हो...बहुत हुनर है तुममें...बहुत क्रिकेट है तुममें..... हमें नाज है तुम पर... और चूंकि तुम देश की टीम के कप्तान भी हो तो तुम्हारे प्रति हमारी उम्मीदें और बढ़ जाती हैं......पर, पिछले कुछ दिनों में तुमने हमारी उम्मीदों को थोड़ा झटका दिया है... न..न विराट हम पाकिस्तान से हार की बात तो कर ही नहीं रहे हैं....हार-जीत तो होती रहती है विराट...ये खेल है...कोई एक जीतेगा और दूसरा हारेगा....हमें पाक पर हार से उतना दुख नहीं हुआ जितना दुख उन आरोपों से हुआ है और हो रहा है जो तुम पर लग रहे हैं....पता नहीं आरोपों में कितनी सच्चाई है लेकिन जब तक तुम सामने आकर अपनी बात रखोगे नहीं तब तक तो ये बातें तो हमें कचोटती ही रहेंगी... खैर, मैं यहां इन आरोपों को भी छोड़ देता हूं...मान लेता हूं और चाहता भी हूं कि ये आरोप सच न हों....फिर भी एक बात है विराट जो मुझे बेहतरह कचोटती है, वो है तुम्हारी आक्रामकता में दंभ का मिक्...